लॉक डाउन होने के बावजूद भी गांव में हो रही शराब की बिक्री
आप सभी जान रहे हैं। संपूर्ण देश में तालाबंदी की स्थिति बनी हुई है। जिसमें गांव वालों को और शहर वालों को बहुत ही ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है ।और अभी गांव में और शहरों में कुछ भी सामान मिल पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गई है लेकिन गांव में एक स्थिति ऐसी बनी हुई है ।कि जरूरत समान तो नहीं लेकिन शराब की बिक्री बहुत ही ज्यादा तेजी से हो रहा है और जुआ सट्टा खेलने वालों की भीड़ तो ऐसी लगी होती है मानो इन सभी लोगों के लिए कोई कोरोनावायरस जैसे कोई भी बीमारी नहीं है और यह जो शराब बिक्री का काम चल रहा है वह एक ही गांव में नहीं बल्कि सभी गांव में चल रहा है जैसे ही शाम होता है शराबी लोगों की भीड़ दिखाई देती है साथ ही साथ गांव में गांजा तस्करी लगातार तेजी से बढ़ रही है जुआ सट्टा खेलने वाले इतने चतुर और चालाक हैं कि उन्होंने श्मशान घाट तक को अपना अखाड़ा बना कर रखा हुआ है जब पुलिस चेक करने आती हैं तो पुलिस वालों को भी चकमा देकर भाग निकलते हैं ।