वन धन मित्र के योजना के बारे में आइए जाने
हमने ऐसे बहुत से योजनाओं के बारे में पढ़ा होगा या सुना होगा जिसे हम अपने दैनिक जीवन में उपयोग भी किए हैं। और सभी लोग लाभ भी उठाये है ,जो छत्तीसगढ़ में चल रही है और यह स्कीम 2 जिलों में एक कवर्धा और एक कोरबा जिला में चल रही है ।इस स्कीम के बारे में हम सभी लोगो को जानकारी देने वाले हैं ,गांव के लोग ज्यादातर प्रकृति में रहकर जीवन यापन करने में सक्षम होते हैं। प्रकृति पर ही निर्भर रहते हैं। जंगलों के किनारे रहने वाले आदिवासियों के स्थिति के सुधार के लिए ऐसे बहुत से योजनाएं तैयार की जा रही है ।जिसका फायदा ग्रामीण के सभी लोग उठा सकते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा फायदेमंद उन लोगों के लिए है जिनका प्रकृति पेड़ पौधे जंगल झाड़ी यही एकमात्र आय का साधन है। शासन के द्वारा इस योजना को तैयार करने का उद्देश्य यह है कि ,लोग ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और पेड़ पौधों के कटाई होने से बचाए ताकि उसके जो फल फूल है उसे बिक्री कर कुछ आमदनी कमा सके, आय के साधन बनाने के साथ-साथ वे सभी पे...